Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

'मर्दानी 3' का नया गाना रिलीज़, रानी मुखर्जी फिर बनीं 'बब्बर शेरनी'

ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में रानी मुखर्जी एक बार फिर निडर और जांबाज पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी कर रही हैं।

20 Jan 2026

'मर्दानी 3' का नया गाना रिलीज़, रानी मुखर्जी फिर बनीं 'बब्बर शेरनी'

यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मर्दानी 3' 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में रानी मुखर्जी एक बार फिर निडर और जांबाज पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी कर रही हैं। इस बार उनकी जंग एक क्रूर सामाजिक अपराध के खिलाफ है, जिसमें वह समय के साथ दौड़ लगाते हुए 93 लापता लड़कियों को बचाने के मिशन पर निकलती नजर आएंगी।

फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच यश राज फिल्म्स ने फिल्म का नया गीत 'बब्बर शेरनी' रिलीज किया है, जो रानी मुखर्जी की पावरफुल मौजूदगी और शिवानी शिवाजी रॉय के मजबूत व्यक्तित्व का उत्सव मनाता है। यह गीत समाज की उन महिलाओं को सलाम करता है, जो हर हाल में मजबूती और साहस के साथ खड़ी रहती हैं। गीत को सार्थक कल्याणी ने कंपोज़, प्रोड्यूस और अरेंज किया है, इसके बोल श्रुति शुक्ला ने लिखे हैं, जबकि इसमें डी एमसी का प्रभावशाली रैप सेगमेंट भी शामिल है।

गीत को लेकर रानी मुखर्जी ने कहा कि 'बब्बर शेरनी' फिल्म की आत्मा को आवाज़ देता है। यह मर्दानी की अडिग भावना, साहस और न्याय के प्रति दृढ़ संकल्प को पूरी ताकत के साथ दर्शाता है। उनके मुताबिक, यह सिर्फ एक प्रमोशनल ट्रैक नहीं, बल्कि शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार का भावनात्मक और वैचारिक विस्तार है, जो यह बताता है कि असल मायनों में 'मर्दानी' होने का क्या अर्थ है।

फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है, जबकि इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी सामाजिक रूप से प्रासंगिक मुद्दों को उठाने के लिए जानी जाती है। जहां पहली फिल्म में मानव तस्करी की भयावह सच्चाइयों को दिखाया गया था, वहीं 'मर्दानी 2' ने एक सीरियल रेपिस्ट की खौफनाक मानसिकता को उजागर किया था। अब 'मर्दानी 3' समाज की एक और गंभीर और अंधेरी सच्चाई से पर्दा उठाने के लिए तैयार है। 'मर्दानी 3' 30 जनवरी, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'मर्दानी 3' का नया गाना रिलीज़, रानी मुखर्जी फिर बनीं 'बब्बर
ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में रानी मुखर्जी एक बार फिर निडर और जांबाज पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी कर रही हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News